NationalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

मुलायम कुनबा जोड़ने को एक साल बाद पहुंचे अनुज रामगोपाल के पास

इटावा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) में सबकुछ ठीक करने के लिए सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कमर कस ली है। हाल में शिवपाल यादव ने अखिलेश को सपा के मुखिया के रूप में मान लिया था। अब खबर है कि मुलायम सिंह यादव पार्टी ने सपा प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव से मिलने उनके घर गये।

यह भी एक संयोग है कि दोनों के बीच करीब एक साल बाद बातचीत हुई है। सपा से मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव अपने छोटे भाई रामगोपाल से मिलन के लिए उनके सैफई स्थित आवास पर पहुंचे।

रामगोपाल ने मुलायम सिंह यादव के पांव छूकर उनका सम्मान किया और आर्शीवाद भी लिया। हालांकि इस मुलाकात की वजह का पता नहीं चल पाया है। इतना ही दोनों के बीच करीब एक घंटा बातचीत चली। सपा के सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए दोनों नेताओं के बीच में बातचीत हुई है। दोनों की बैठक अहम बताया जा रहा है इसलिए क्योंकि हाल के दिनों में सपा में घमासान देखने को मिला।

परिवार में काफी लंबी खींचतान के चलते मुलायम ने राम गोपाल से दूरी बना डाली थी। दूसरी ओर प्रो.रामगोपाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सैफई में मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने के लिए चर्चा की थी। कुल मिलाकर सपा में चल रहे विवाद को अब खत्म करने के लिए मुलायम ने पहल की जो पार्टी के लिए अच्छा साबित होगा।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey