Top NewsUttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का प्रियंका गांधी पर तंज, कहा- पप्पू के बाद अब पप्पी भी आ गई

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दे डाला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने कहा, “पप्पू कहता है कि प्रधानमंत्री बनेगा, अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई।”

महेश शर्मा ने कहा, “वो पप्पू कहता है मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। मायावती, अखिलेश, पप्पू और वो पप्पू की पप्पी भी आ गई है। क्या वो पहले देश की बेटी नहीं थी क्या, क्या वो कांग्रेस की बेटी नहीं थी क्या, इस सोनिया परिवार की बेटी नहीं थी क्या। अब नहीं है क्या। आगे नहीं रहेगी क्या। क्या नया लेकर आई हो।’’ इसी बीच उन्होंने कह डाला कि अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें और कर्नाटक के सीएम गीत गाएं तो कौन सुन रहा है?

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘’पहले नेहरू, फिर राजीव गांधी, संजय गांधी और फिर राहुल गांधी। फिर प्रियंका गांधी। महेश शर्मा बोले कि क्या आपने देश पर एहसान करा हुआ है, अगर इनसे उठकर कुछ देखना है तो हमारा शेर, बब्बर शेर नरेंद्र मोदी को देखिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH