LifestyleSpiritual

अगर लाल होंठ वाले मर्द होते हैं साहसी, तो ये भी किसी से कम नहीं

लखनऊ। सामुद्रिक शास्त्र एक लक्षण विज्ञान है, जिसमें व्यक्ति के शरीर के बनावट को देखकर उसके बारें में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। शरीर में हर चीज का अपना एक विशेष महत्व होता है, किन्तु जब चेहरे में व्यक्ति के होंठ खूबसूरत होते हैं तो उस पुरूष की सुन्दरता में चार-चांद लग जाते हैं। तो आईये आज जानते हैं पुरूष के होंठों के बारे में जिनको देखकर कैसे उसके व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती है?

. जिस भी मनुष्य के नीचे का होंठ मोटा होता है, वह मनुष्य धन को लेकर काफी परेशान रहता एवं अभिमानी स्वभाव का होता है। सीधे और पके हुए कुरून्द के समान जिसके ओंठ होते हैं। वह निश्चिय ही राजा के समान सुख भोगने वाला होता है।

. जिस मनुष्य के होंठ खूब काले होते हैं, वह पुरूष पढ़ने में तेज, बुद्धिमान, चालाक, अवसरवादी एवं अत्यधिक बातें करने वाला होता है। ये अपनी बुद्धि व विवेक से परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेते हैं।

. अगर किसी मनुष्य के होंठ अधिकतर लाल रहते हों तो वह व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ्य व साहसी होता है। ये अपनी तार्किक क्षमता के कारण शीघ्र ही चर्चित हो जाते हैं। ये उच्च शिक्षा को ग्रहण करने वाले होते हैं। ये जो भी कार्य करते हैं, उसमें सावधानी इनका विशेष गुण होता है।

. जिस भी व्यक्ति के होंठ काफी पतले होते हैं, उस मनुष्य का स्वभाव व प्रकृति काफी हद तक महिलाओं से मेल खाता है। धन की बचत करना इनकी पहली प्राथमिकता होती है। कॅरियर के लिए इनको अत्यधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता है। सुन्दर वस्तुओं की खरीददारी करना भी इनका शौक होता है।

. वहीं अगर किसी व्यक्ति के होंठ काफी मोटे होते हैं तो, वह मनुष्य क्रूर व कठोर होता है। सामाजिक रूप ऐसे पुरूष अलग-थलग पड़े रहते हैं। ये न्याय के प्रति काफी सवेंदनशील होते हैं। जीवन साथी के साथ इनके विचार मेल नहीं खाते हैं जिसके कारण ये चिन्तित भी रहते हैं। ऐसे व्यक्ति काफी मेहनती होते हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar