Entertainment

माता-पिता के खिलाफ जाकर इस एक्ट्रेस ने की थी शक्ति कपूर से शादी, आज जी रही ऐसी लाइफ

मुंबई। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने शादी के बाद परिवार के लिए बॉलीवुड से दूरी बना ली और लाइमलाइट से दूर हो गयी। उनमें से एक अभिनेत्री है शिवांगी कोल्हापुरे।

आपको बता दें कि शिवांगी बॉलीवुड में 80 के दशक की हीरोइन रहीं। शिवांगी के पिता का नाम पंढरीनाथ कोल्हापुरे और उनकी माता का नाम अनुपमा कोल्हापुरे हैं। वो बॉलीवुड में विलन का किरदान निभाने वाले एक्टर शक्ति कपूर की पत्नी हैं।

शिवांगी ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉलीवुड में सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होने एक अभिनेत्री के तौर बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था। शिवांगी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन है। पद्मिनी 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री है।

खबरों की माने तो शिवांगी और शक्ति की पहली मुलाकात फिल्म ‘किस्मत’ की शूटिंग के समय हुई थी। यह मुलाकात प्यार में बदल गयी, लेकिन शिवांगी के माता-पिता को उनका ये रिश्ता मजूर नहीं था औऱ वह इन दोनों की शादी के सख्त खिलाफ थे।

शिवांगी जब 18 साल की थी, तब उन्होंने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शक्ति कपूर से साल 1982 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। शिवांगी और शक्ति कपूर के दो बच्चे है। जिसमें श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं और बेटे का नाम सिद्धांत कपूर है। शिवांगी अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH