EntertainmentNationalTop News

ये हैं श्रीदेवी की मौत से पहले की आखिरी फोटोज़..

 

मुंबई। बॉलीवुड को सदमा देकर श्रीदेवी दुनिया से विदा हो गई। शनिवार को दुबई में 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी, दुबई में भतीजे मोहित मारवाह की शादी का फंक्शन अटेंड करने गई थीं। उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड में शोक की लहर है।

श्रीदेवी की मौत की खबर प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने रात करीब 3.30 बजे कंफर्म की। इसके बाद से ही श्रीदेवी की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग उनकी आखिरी तस्वीर को जमकर शेयर कर रहे हैं। ये मोहित मारवाह के बारात की तस्वीर है।

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त,1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। उनके पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी है। उनके पिता एक वकील थे। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं।

बचपन से ही श्रीदेवी को एक्टिंग करने का शौक था। उन्होंने महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म में अभिनय किया था। बतौर बाल कलाकार उन्होंने कई दक्षिणी भारतीय में काम किया था। एक अभिनेत्री के रूप में उन्होंने साल 1976 में तमिल फिल्म ‘मुंदरू मुदिची’ में काम किया।

नन्ही श्रीदेवी को मलयालम फिल्म ‘मूवी पूमबत्ता'(1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलुगू और मलायलम फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।

बॉलीवुड की बात करें तो श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1979 में फिल्म ‘सोलवां सावन’ से की थी लेकिन बॉलीवुड में उन्हें सही पहचान ‘हिम्मतवाला’से मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ जितेन्द्र लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH