Entertainment

ट्विटर टॉप फॉलोवर क्लब में शामिल हुई परिणीति

parineetichopra4मुंबई | अभिषेक बच्चन के साथ अब अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी ट्विटर के टॉप फॉलोवर क्लब में शामिल हो गई। ट्विटर पर परिणीति के 60 लाख फॉलोवर हो गए है। अभिनेत्री ने इसके लिए अपने प्रशंसकों व चाहने वालों का आभार व्यक्त किया है। परिणीति ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “क्या चल रहा है! यह ब्रेक बहुत अच्छा था, लेकिन मैं ज्यादा देर तक तक ट्विटर से दूर नहीं रह सकती.. हाहा। प्यार देने के लिए 60 लाख लोगों को धन्यवाद।”

उन्होंने फिल्म ‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल'(2011) से अपने करियर की शुरुआत की। वहीं सोशल मीडिया के जरिए वह अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ जुड़ी रहती हैं।

परिणीति की पिछली फिल्म शाद अली निर्देशित ‘किल दिल'(2014) थी। इसमें गोविंदा, रणवीर सिंह, अली जफर भी प्रमुख भूमिका में नजर आए।

वर्तमान में अभिनेत्री के पास कोई फिल्म नहीं है।

=>
=>
loading...