National

मशहूर संगीतकार राजामणि नहीं रहे

08TVF_RAJAMANI1_2396875fचेन्नई | दक्षिण भारत के मशहूर संगीतकार राजामणि का निधन हो गया। वह 60 साल के थे। राजामणि का जन्म कर्नाटक में संगीतकारों के एक परिवार में हुआ था। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया कि उन्हें रविवार रात दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने पहली बार अपने पिता बी.ए. चिदंबरनाथ के साथ एक धार्मिक अल्बम ‘गंगायार पिराकुन्नू’ निकाली थी। वह उस वक्त महज 13 साल के थे।

उन्होंने अपने बूते पर पहली बार तमिल फिल्म ‘ग्रामाथू किलिगल’ में संगीत दिया था। उसके बाद उन्होंने उसी साल ‘कल्लोरी कानावूगल’ में संगीत दिया। उन्होंने कुल 70 फिल्मों में संगीत दिया और 700 फिल्मों का पाश्र्वसंगीत तैयार किया। उनके कंपोजिशन की आखिरी फिल्म मलयालय की प्रेम कहानी ‘हाईड एंड सीक'(2012) थी। उनके परिवार में पत्नी और बेटे अछु राजामणि हैं।

=>
=>
loading...