National

मप्र में मौसम सुहावना, धूप खिली

भोपाल, 13 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को मौसम सुहावना है। मौसम साफ होने के साथ धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह मौसम साफ होने के साथ धूप खिली है। धीमी गति से चल रही हवाएं ठंड का अहसास करा रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ीं जिससे तापमान में भी गिरावट भी आई। राज्य में सबसे ठंडा मंडला रहा जहां तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा एवं सागर संभागों में बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य में जारी मौसम के बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13़ 9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 11.8 डिग्री ,ग्वालियर का 12़ 6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26़ 4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27़ 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...