EntertainmentSports

विराट कोहली की वो 10 फोटोज, जो शायद आपने पहले नहीं देखी होंगी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोमवार को एक दूसरे के हो गए। इटली में हुई दोनों की शादी में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर शादी की खबर आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्रिकेटर्स से लेकर फिल्मी हस्तियों ने विराट और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं दी। आज हम आपके लिए विराट कोहली की वो दस फोटोज लेकर आये हैं जो शायद आपने पहले नहीं देखी होंगी।

इससे पहले कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।”

कोहली ने आगे लिखा, “हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।”

विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में विराट अपने परिजनों और अनुष्का के साथ सेल्फी ले रहे हैं और दूसरी में दोनों फेरे के दौरान हंस रहे हैं।

एक और तस्वीर साझा की गई है, जिसमें अनुष्का वरमाला के दौरान विराट के गले में माला डालने का प्रयास कर रही हैं लेकिन विराट के एक दोस्त ने उन्हें गोद में उठाकर इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया है कि अनुष्का माला नहीं पहना पा रही हैं।

विराट ने शादी के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वह श्रीलंका के साथ जारी वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर रोहित शर्मा टीम का कमान सम्भाल रहे हैं।

विराट और अनुष्का इटली से सीधे दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी। अनुष्का के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है।

इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आएंगे और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं।

विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था। अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH