Uttar Pradesh

कलयुगी बेटे ने मां के पैरों में डाल दीं बेड़ियां, खुद बताई हैरान करने वाली वजह

मेरठ। मां एक ऐसा शब्द हैं, जिसे सिर्फ़ सुनकर ही दिल में प्यार और ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है। जितना सुकून मां शब्द में है, उतना संसार के किसी शब्द में नहीं। अपने बच्चे के लिए जितना त्याग मां करती है, जितना कष्ट मां सहन करती है और सब कुछ सहने के बाद भी जितना खुश मां रहती है। इतना सब दुनिया का कोई इंसान नहीं कर सकता, लेकिन मेरठ में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ ऐसा काम किया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

मेरठ के थाना खरखौदा की लोहिया नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपनी बूढी मां के पैरों में बेड़ियां डाल दी हैं। आप फोटो में देख सकते हैं कि कैसे एक असहाय बुजुर्ग महिला के पैर में बेड़ियां पड़ी हुई हैं और उसकी मदद करने वाला वहां कोई नहीं है। दरअसल, अवरी बेगम नाम की इस महिला को भूलने की बीमारी है और ये कहीं भी चली जाती हैं। करीब 2 महीने से इन्हे जंजीरों में बांधा गया है। दिन में इनको जंजीर से बांधा जाता है और रात में घर के अंदर कर दिया जाता है।

इस महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह सरकारी कर्मचारी थे। महिला को पेंशन मिलती है लेकिन वो भी बेटा हड़प कर लेता है। वहीँ जब इस बारे में महिला के बेटे से बात की गई तो उसने कहा कि उनकी मां को भूलने की बीमारी है। वो कहीं भी इधर उधर चली जाती हैं। ये अक्सर पूरी बिल्डिंग में चक्कर लगाने लगती हैं। कोई इनको पत्थर मारता है तो कोई इनका दुपट्टा खींचकर गिरा देता है, इसलिए इन्हे जंजीरों से बांधकर रखा गया है।

वहीँ कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस को लोगों ने बताया कि इनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। पुलिस का कहना है कुछ भी हो महिला को जंजीर से मुक्त कराया जाएगा।
,

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH