Regional

PHOTOS: भारत में यहां आयोजित हुआ किसिंग कम्पटीशन, सरेआम लिपलॉक करते नज़र आए कपल्स

 

रांची। आपने विदेशों में आयोजित होने वाले कई अजीबों-गरीब कम्पटीशन्स के बारे में सुना होगा। कहीं पर पति को अपनी पत्नी को पीठ पर लादकर दौड़ लगाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है तो कहीं पर किसिंग कम्पटीशन आयोजित किया जाता है जिसमें जो जोड़ा सबसे देर तक किस करता है उसे ही विजेता घोषित किया जाता है।

कुछ ऐसा ही कम्पटीशन झारखंड में आयोजित किया गया, जिसमें कुछ कपल्स के बीच देर तक किस की प्रतियोगिता रखी गई। आयोजकों ने बताया कि किसिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य झारखंड में मॉडर्न लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता झारखंड के तालपहाड़ी गांव में लगने वाले मेले में हुई। इसमें सबसे लंबे समय तक चुंबन करने वाले तीन जोड़ों को इनाम दिया गया।

चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन लिट्‌टीपाड़ा के विधायक साइमन मरांडी ने कराया था। मरांडी का कहना है कि आदिवासी प्यार का इजहार करने में संकोची होते हैं, इसीलिए प्रेम और आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई गई। उन्होंने बताया कि अपने दिल की बात न बता पाने के कारण आदिवासियों में पिछले कुछ वर्षों से पति-पत्नी के बीच झगड़े और तलाक के मामले बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे ना होने के कारण आदिवासी अपने परिवार को सामाजिक ढांचे में ढाल नहीं पाते हैं। इससे उनके व्यवहार और पारिवारिक रिश्ते कमजोर हो जाते हैं। इस तरह की प्रतियोगिता उनके मन के संकोच को दूर करेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH