18+

तो इस वजह से शादीशुदा महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं लड़के

 

नई दिल्ली। हाल ही हुए एक शोध में ये जानकारी सामने निकलकर आई है कि लड़के कुंवारी लड़कियों की अपेक्षा शादीशुदा महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। ये पढ़ने के बाद आपके मन में भी ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है? तो चलिए आज इस सवाल का जवाब ढूंढ़ते हैं। आखिर बात बड़े काम की जो है।

हाल ही में की गई एक रिसर्च में ये सामने आया है कि लड़कों को कुंवारी लड़कियों के साथ रहना इतना नहीं भाता, जितना अच्छा उन्हें शादीशुदा महिलाओं के साथ रहकर लगता है। इसके कई कारण हैं।

आत्मविश्वास

पुरुषों को ऐसा लगता है कि शादीशुदा महिलाओं में सिंगल लड़कियों की तुलना में ज़्यादा आत्मविश्वास होता है। लड़कों को आत्मविश्वास से भरी महिलायें ज़्यादा पसंद आती हैं और उनका यही आत्मविश्वास उन्हें उनकी ओर आकर्षित करता है। पुरुषों के अनुसार शादीशुदा महिलाओं के पास ज़्यादा समझ होती है और वह किसी भी परेशानी को बेहतर तरीके से समझ सकती हैं।

केयरिंग नेचर

माना जाता है कि शादीशुदा महिलाएं सिंगल लड़कियों की तुलना में ज़्यादा केयरिंग पार्टनर साबित होती हैं। शादी के बाद उन्हें हर वक़्त अपने घरवालों की फिक्र रहती है। वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझती है और उनके हर सुख-दुःख में साथ देती हैं। पुरुषों को महिलाओं का यह केयरिंग नेचर बहुत पसंद आता है।

हॉर्मोन्स में बदलाव

हर महिला में शादी के बाद हार्मोनल चेंजेज़ आते हैं। हॉर्मोन्स में बदलाव आने की वजह से उनकी स्किन पहले से ज़्यादा ग्लो करने लगती है। महिलाओं में आये इस परिवर्तन से पुरुष बहुत आकर्षित होते हैं। शादीशुदा महिलाएं अक्सर हंसती और खुश रहती हैं और उनकी यही आदत पुरुषों को बहुत पसंद होती है।

मीठा स्वाभाव

शादीशुदा महिलायें घर के कामों और बाहर के कामों को बहुत अच्छी तरह से हैंडल करती हैं। वह घर और नौकरी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं। इतनी जिम्मेदारियां होने के बावजूद वह शिकायत नहीं करती और मुस्कुराती रहती हैं। ऐसी महिलाओं के साथ किसी को भी रहना पसंद होगा। महिलाओं की ये खूबी लड़कों को बहुत आकर्षित करती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH