International

ताइवान भूकंप में 55 की मौत

88quake2ताइपे। दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में अब तक 55 लोगो के मरने की खबर सामने आई है। गुरुवार सुह 7.30 बजे तक यह संख्या 55 हो गई है और 80 लोगो का अब तक कुछ पता नहीं चला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ताइवान की सबसे ऊंची इमारत-वे गुआन के ढहने से 53 लोगों की मौत हुई है।

चाइना अर्थक्वेक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक चीनी नववर्ष से दो दिन पहले शनिवार को बीजिंग के समयानुसार सुबह 3.57 बजे ताइवान के काओसियांग शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था लेकिन स्थानीय जांच प्रशासन ने रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप की बात कही है।

=>
=>
loading...