Regional

दिल्ली की सुबह धुंध भरी

Delhi-Fog_Jan-15नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह धुंध छाई रही।मौसम विभाग के मुताबिक दिन के दूसरे पहर में बादल देखे जा सकते हैं। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह 8.30 बजे आद्रता 98 फीसदी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम में इस समय के तापमान से तीन डिग्री अधिक रहा।

=>
=>
loading...