Business

यूक्रेन के औद्योगिक उत्पादन में दिखी 6 साल की सर्वाधिक गिरावट

20140918_ukr3कीव। औद्योगिक उत्पादन में पिछले छह सालों में 2015 तक तेज गिरावट दर्ज हुई है। सालाना आधार पर इसमें 13.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक रपट के मुताबिक, पिछले साल देश के खनन उद्योग में तेज गिरावट दर्ज हुई है। इसमें सालाना आधार पर 14.50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कोयला उत्पादन में 38.10 प्रतिशत की गिरावट इसका मुख्य कारण है। 2014 की तुलना में प्रसंस्करण उद्योग में 13.10 प्रतिशत गिरावट आई है, जबकि विद्युत, गैस और जल उद्योगों में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। दिसंबर 2015 में औद्योगिक उत्पादन में सालाना आधार पर 2.10 प्रतिशत गिरावट आई है, जबकि नवंबर की तुलना में इसमें 4.90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

=>
=>
loading...