National

रांची में नेता जी की जयंती पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया

467730548-Tricolour_6रांची | नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को देश का सबसे बड़ा झंडा फहराया। पर्रिकर शनिवार सुबह यहां पहुंच कर झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुबर दास की उपस्थिति में रिमोट कंट्रोल के जरिए पहाड़ी मंदिर पर 99 गुणा 66 फुट आकार का विशाल झंडा फहराया।

झंडे को यहां मोरादाबादी मैदान में रविवार को आम जनता के लिए प्रदर्शित किया गया। इस विशाल झंडे को फहराने पर कुल 1.25 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसमें तिरंगे के लिए 44 लाख रुपये खर्च हुए। मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों ने कहा कि इसी पहाड़ी पर आज जहां मंदिर स्थित है, वहां ब्रिटिश राज में कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी।

=>
=>
loading...