Top News

बिहार, झारखंड में 4.2 तीव्रता से आया भूकंप

earthquake-_1450156866पटना, 15 दिसंबर | बिहार और झारखंड में मंगलवार सुबह 4.2 तीव्रता से भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर दोनों राज्यों के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है।

बिहार के भी कुछ जिलों-जमुई, बांका व भागलपुर में भी भूकंप महसूस किया गया। वहीं, झारखंड के देवघर, गिरिडीह और धनबाद सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केन्द्र देवघर बताया गया है।

भूकंप से सहमे लोग घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े थे।

=>
=>
loading...