Regional

पति से मिलाने की बात कहकर नंदोई ने लूटी आबरू, मरने के लिए बाढ़ के पानी में फेंका

 

पटना। बाढ़ से बेहाल बिहार से एक ऐसा मामले सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में एक महिला से उसके नंदोई ने रेप किया। जब उसका इतने से भी मन नहीं भरा तो बाढ़ के पानी में उसे मरने के लिए फेंक दिया। हालांकि महिला तैरना जानती थी। वह तैरकर पानी से बाहर निकल आई और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मुताबिक, पीड़िता अपने पति से झगड़े के बाद पिछले तीन साल से अलग रह रही थी। सोमवार को पीड़िता का नंदोई उसके पास आया और समझौता करवाने की बात कहकर उसके पति के पास चलने को कहा। महिला अपने नंदोई के खतरनाक मंसूबे को भांप नहीं पाई और उसके साथ चल पड़ीं। इस बीच सुनसान जगह पर उसने महिला से रेप किया और फिर उसे मरने के लिए बाढ़ के पानी में फेंककर वहां से चला गया।

महिला किसी तरह तैरकर पानी से बाहर निकली और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसने पुलिस को जो बयान दिया है उसके मुताबिक़, पीड़िता ने अपनी मर्ज़ी से ही उसके साथ संबंध बनाए थे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH