Regional

चोटी कटवा के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या

साहेबगंज। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों की चोटी कटने का रहस्य सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि कुछ मामलों में पता चला है कि चोटी कटने की घटनाओं को महिलाओं ने खुद अंजाम दिया है या फिर एक योजना के तहत उनके परिवार के किसी सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है।

अब इसी से जुडी हुई खबर झारखंड के साहेबगंज से सामने आ रही है। यहां चोटी कटवा होने के संदेह में लोगों ने पीट-पीट कर एक महिला की हत्या कर दी। जबकि उसके बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी के बाद जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची तो उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस को हालात को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में करीब दो हजार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस बल पर हमले के आराेप में भी एक दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH