Regional

इंदौर: जिम के अंदर लड़के ने की लड़की की पिटाई, घटना सीसीटीवी में कैद

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के जिम में एक्सरसाइज कर रही युवती की एक लड़के ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि लड़का पिछले कई दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था जब लड़की ने इस बात का विरोध किया तो उसने इस घटना को अंजाम दिया। पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़, पैलेस कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती एक स्कूल में नौकरी करती है। वह गुरुवार शाम 7.30 बजे भंवरकुआं स्थित तलवलकर जिम में एक्सरसाइज कर रही थी। इस दौरान जिम में मौजूद एक लड़का उसे एक्सरसाइज करने में परेशान कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह कई बार युवती से दोस्ती करने का दबाव भी डाल चुका है लेकिन हर बार लड़की ने मना कर दिया। इसी बात से गुस्साया लड़का, लड़की के साथ छेड़खानी पर उतारू हो गया।

बताया जा रहा है कि लड़की जिम में वर्कआउट करने के लिए ट्रेडमिल पर जा रही थी, तभी अचानक लडके ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घबराई लड़की इससे संभलती उसके पहले उसने उसे लात मार दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH