Regional

22 दिसंबर से शुरू होगी चिश्ती सद्भावना यात्रा

201504191855012959_Jayrinon-go-to-Azmer-by-cycle_SECVPFअयोध्या/फैजाबाद, 15 दिसंबर । भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव जफर सैफुल्लाह व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. असगर अली इंजीनियर की याद में 22 से 28 दिसंबर तक चिश्ती सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की अगुवाई चिश्ती सद्भावना अवार्ड से सम्मानित युगल किशोर शरण शास्त्री करेंगे। चिश्ती सद्भावना यात्रा अयोध्या से चलकर लखनऊ, कानपुर, माकनपुर, कन्नौज, एटा, अलीगढ़ से गुजरते हुए 27 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। इन सभी पड़ावों में विचार गोष्ठी, कबीर भजन और पर्चा-पुस्तक वितरण जैसे विविध कार्यक्रम होंगे।

चिश्ती सद्भावना यात्रा के आयोजक युगल किशोर शरण शास्त्री ने बताया कि इस यात्रा में कई कबीरपंथी, बौद्ध भिक्खु भी शामिल होंगे। आकाशवाणी गोरखपुर के कलाकार रामप्रसाद साहब भी इसमें मुख्य रूप से शामिल होंगे। यह यात्रा सर्व धर्म सद्भावना केंद्र के बैनर तले निकाली जाएगी।

=>
=>
loading...