NationalTop News

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोपी बेटा हिरासत में

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला, भाजपा, सुभाष बराला , विकास बराला, सुभाष बराला की प्रेस कॉन्फ्रेंस, टी लूथरा, मुख्यमंत्री खट्टर , चंडीगढ़ पुलिस , किरण खेर

चंडीगढ़। सीनियर आईएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर चंडीगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में धारा 365 (अपहरण की कोशिश) और 511 (अपराध को करने की मंशा रखना) को भी जोड़ा है। ये गैर जमानती धाराएं हैं।
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला, भाजपा, सुभाष बराला , विकास बराला, सुभाष बराला की प्रेस कॉन्फ्रेंस, टी लूथरा, मुख्यमंत्री खट्टर , चंडीगढ़ पुलिस , किरण खेरभाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास के खिलाफ पीड़िता ने शुक्रवार रात सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों आरोपी आज समन मिलने के बाद सेक्टर-26 के पुलिस स्टेशन में पेश हुए। उनकी पेशी से पहले यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। विकास बराला की गिरफ्तारी हरियाणा के सियासी गलियारों में चर्चा का मुद्दा बनी हुई है।

गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ने कहा, ”मामले में लड़कों की भी बात सुनी जानी चाहिए। जैसे लड़की की बात सुनी गई है। वैसे ही दोनों की बात सुनी जानी चाहिए।”

आपको बता दें कि सुभाष ने इस मामले पर बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री खट्टर के करीबी जवाहर यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह नाटकीय रही। चंडीगढ़ पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के जरिए पुष्टि की कि घटना के वक्त दोनों आरोपी नशे में थे।

चंडीगढ़ आईजी टी लूथरा के मुताबिक घटना के बाद पुलिस विकास और उसके दूसरे साथी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी। लेकिन उन्होंने ब्लड और यूरिन सैंपल देने से मना कर दिया था। हरियाणा पुलिस ने आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी करते हुए बुधवार को बुलाया था जिसे मंगलवार शाम को विकास ने लेने से इंकार कर दिया था।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal