NationalTop News

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने दागे रॉकेट व मोर्टार, एक ग्रामीण की मौत

ceasefire

जम्मू। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय ठिकानों पर शुक्रवार की शाम की गई अकारण गोलाबारी के बाद जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर स्वचालित, छोटे हथियारों, मोर्टार व रॉकेट से शाम 4.55 बजे अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी जवाब दिया। इलाके में भारी गोलीबारी जारी है।”

पुलिस सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी में एक युवक तनवीर अहमद (15) घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार को भी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar