Top NewsUttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के पीजीआई में भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी जांच कर रही है। पीजीआई के डायरेक्टर के मुताबिक रूटीन जांच के लिए उन्हें फिलहाल भर्ती किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। मुलायम सिंह यादव लंबे समय से डायबिटीज, शुगर और कार्डियो की बीमारियों से पीड़ित हैं। इस साल जून महीने में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। बाद में उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH