NationalRegionalTop News

शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत को तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत को सोमवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो 3.30 बजे अस्पताल पहुंचे।  संजय राउत की गिनती शिवसेना के बड़े नेताओं में होती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही संजय राउत बीजेपी पर काफी हमलावर रहे हैं। वह शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़, संजय राउत को बेचैनी व सीने में दर्द की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी एंजियोग्राफी कराई जा सकती है। ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जलील पारकर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की, लेकिन उनके स्वास्थ्य हालात पर टिप्पणी से इनकार किया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा कि यह नियमित जांच है, लेकिन एंजियोग्राफी की जरूरत हो सकती है। इससे ज्यादा विवरण देने से उन्होंने इनकार कर दिया।

उनके भाई सुनील राउत ने मीडिया से कहा कि संजय राउत बीते दो हफ्तों से सीने में दर्द महसूस कर रहे थे। सुनील राउत ने कहा कोई गंभीर बात नहीं है। उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया और देर शाम एंजियोग्राफी कराई जा सकती है। उन्हें दो दिनों में छुट्टी दी जा सकती है। राउत ऐसे समय में अस्पताल में भर्ती हुए हैं,जब शिवसेना को सरकार बनाने के लिए सोमवार देर शाम तक राज भवन को सूचना देनी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH