मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
शुक्रवार को फडणवीस ने राज्यपाल भरत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके सभी मंत्रियों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद फडणवीस मीडिया से भी रूबरू हुए और अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
फडणवीस ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमने जनता के विकास के लिए काफी काम किए। इसी काम के दम पर जनता ने फिर से एनडीए को चुना है।
=>
=>
loading...