Uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। छठ पूजा के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सूर्योपासना का यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है।

सूर्य की आराधना प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों की आराधना हैं। सूर्य इस विश्व के लिये जीवनदायी ऊर्जा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस पर्व पर सभी की सुख-समृद्वि की भी कामना की है। राज्य सरकार द्वारा छठ पूजा के अवसर पर 02 नवंबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH