EntertainmentTop News

अमिताभ बच्चन 3 दिन से नानावटी अस्पताल में भर्ती, रविवार को मिल सकती है छुट्टी

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ पिछले 3 दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें रुटीन चेकअप के लिए मंगलवार (15 अक्टूबर) सुबह 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ को अस्पताल में अभी 1-2 दिन और गुजारने पड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि उन्हें रविवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है।

अमिताभ को नानावती अस्पताल में भर्ती होने की बात का काफी सीक्रट रखा गया है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमिताभ की अस्पताल में भर्ती होने की बात सेलेब्रिटीज तक कोई नहीं पता है।

किसी को भी वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। इसे रुटीन चेकअप बताया जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि अगर रुटीन चेकअप है तो क्यों उन्हें सुबह 3 बजे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल नानावती अस्पताल ने किसी तरह का ऑफिशियल हेल्थ बुलेटिन शेयर नहीं किया है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique