Uttarakhand

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली सड़क हादसे पर जताया दुःख

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को जनपद चमोली के तहसील थराली के अन्तर्गत देवाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी चमोली से मृतकों के परिजनों व घायलों को तत्काल अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने, साथ ही घायलों के ईलाज हेतु समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिये हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH