Top NewsUttar Pradesh

यूपी: संतकबीरनगर में घाघरा नदी में पलटी नाव, 4 महिलाएं लापता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर की घाघरा नदी में एक नाव पलट जाने से चार महिलाएं समेत 18 लोग डूब गए। नाव के पलटते ही किनारे पर मौजूद गोताखोर लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। गोताखोरों ने 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है लेकिन नदी के तेज बहाव में 4 लोग बह गए, जिनकी तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि ये लोग नदी के दूसरी ओर रामपुर बाग में फसल काटने के लिए जा रहे थे उसी समय यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के बालमपुर और चपरापूर्वी गांव के 18 लोग शनिवार सुबह एक नाव पर सवार होकर घाघरा नदी से जा धान की कटाई करने जा रहे थे। उसी दौरान नाव पलट गई। इसमे नाव पर सवार सभी लोग डूब गए। बताया जाता है। 14 लोग तैरकर निकल गए जबकि चार महिलाएं अब भी लापता है।

फिलहाल, स्थानीय गोताखोर इनकी तलाश में जुटे हैं। सूचना के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ एके पांडेय, एसओ रणधीर मिश्र मौके पर हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH