City NewsRegional

बाढ़ की मार झेल रही महिलाओं ने लोकगीत गाकर किया मोदी सरकार का विरोध

पटना| देश के अलग अलग राज्यों में भारी बारिश के चलते हालात काफी ख़राब हैं और लोगों को काफी झेलना भी पड़ा है। बारिश से न केवल आम जनजीवन प्रभावित है बल्कि कई बड़े मंत्री भी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे हैं। पटना और बिहार के हालात इतने खराब हैं कि यहाँ मंत्रियों तक को बाढ़ का सामना करना पड़ा है। कई मंत्रियों के घरों में पानी घुस गया। बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

बारिश और जलजमाव से परेशान महिलाओं ने लोकगीत गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 15 से 20 महिलाएं लोकगीत गाकर पीएम से अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं। महिलाएं कमरभर पानी में खड़ीं होकर बिना रुके लगातार लोकगीत गा रही हैं।

इस वीडियो में महिलाएं कहती हैं कि ‘मेरे गांव में पानी भी भर गया और तुमने (पीएम मोदी) धोखा भी दिया। तुमने रोड ठीक से नहीं बनवाई और किसानों की जमीन भी बंजर कर दी। हमारे घर में न आटा है और न ही दाना।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं जहां खड़ीं हैं वहां चारो तरफ पानी ही पानी है। पानी के बीच खड़ें होकर पीएम को अपनी समस्याओं से रूबरू करवाया। महिलाएं बारिश के बाद पानी की निकासी न होने से नाराज हैं। इस वीडियो से साफ है कि महिलाएं बारिश और बाढ़ के बाद चुनौतियों से निपटने की केंद्र सरकार की व्यवस्थाओं से नाखुश हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH