NationalTop NewsUncategorized

आरे के जंगलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मेट्रो के लिए काटे जा रहे आरे के जंगलों के पड़ों की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रोक लगा दी। उच्चतम न्यायालन ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभी जितने पेड़ कट गए तो ठीक लेकिन आगे पेड़ नहीं कटेंगे। बीते एक हफ्ते से मुंबई में लोग इस मामले को लेकर सड़कों पर उतर गए थे।

इस बीच जब सरकार ने पेड़ो की कटाई शुरू की तो लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए तुरंत पेड़ काटे जाने पर रोक लगा दी साथ ही गिरफ्तार किए गए सभी प्रदर्शनकारियों को तुरंत रिहा करने का आदेश भी दिया।

मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिस्टर जनरल ने अदालत को बताया कि मेट्रो के लिए जितने पेड़ काटे जाने थे उनकी कटाई हो चुकी है। आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से 2,646 पेड़ों को काटने की इजाजत मिली थी। जिसके बाद आरे के जंगलों के पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH