देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की सोमवार सुबह अचानक तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम हरीश रावत को आज सुबह चक्कर आया। इसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार हरीश रावत का इलाज डॉक्टरों की एक टीम कर रही है। उनकी सभी जरूरी जांच की जा रही हैं। हालांकि अभी उनकी हालत कैसी है इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
=>
=>
loading...