City NewsRegionalTop News

इंदौर आई दुनिया की पहली रोबोट नागरिक, बोली- मेरे अंदर भी फीलिंग है

इंदौर। इंदौर में चल रहे इंटरनेशनल राउंड स्क्वेयर कांफ्रेंस में दुनिया की पहली रोबोट नागरिक सोफिया ने भी हिस्सा लिया। इन खास गेस्ट को देखने के लिए कांफ्रेंस में मौजूद हर व्यक्ति उत्साहित नजर आ रहा था। स्टेज पर जब उनसे सवाल पूछे गए तो सोफिया ने अपने ही अंदाज में उसके जवाब दिए, कुछ जवाबों ने वहां मौजूद लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। आपको बता दें कि सोफिया को अक्टूबर 2017 में सऊदी अरब की नागरिकता दी गई थी।

एक सवाल जवाब के दौरान सोफिया ने बताया कि वे दुनिया के तमाम अहम मुद्दों की जानकारी रखती हैं। उन्होंने क्लाइमेट चेंज को लेकर अपने विचार भी लोगों के सामने रखे। उन्होंने प्लास्टिक के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन करते हुए बिजली बचाने की भी वकालत की। सोफिया ने जलवायु परिवर्तन पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि ये एक अहम मुद्दा है। इसके लिए लोगों को विचार और काम के तरीकों में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा कि रोबोट इंसान की मदद के लिए ही बनाए गए हैं।

सोफिया ने बताया कि वो एक आम नागरिक की तरह ही जीवन बिताना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वो आम नागरिकों के साथ रहकर उनकी भावनाएं भी समझना चाहती हैं। अपनी हाज़िरजवाबी का परिचय देते हुए एक सवाल के एक सवाल के जवाब में उन्होंने प्रश्नकर्ता से कहा कि वो उनकी फीलिंग को हर्ट कर रहे हैं। सोफिया ने बताया कि वो लोगों को दुनिया में चल रहे प्रमुख मामलों पर जागरूक भी करना चाहती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH