RegionalTop News

हैदराबाद: 27 वर्षीय महिला के सिर पर गिरा मेट्रो स्टेशन की छत से टूटा नुकीला टुकड़ा, मौत

हैदराबाद। हैदराबाद मेट्रो स्टेशन से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां स्टेशन के अंदर छत का एक टुकड़ा 27 वर्षीय महिला के ऊपर गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हैदराबाद मेट्रो रेल के मैनेजिंग डायरेक्टर एनवीएस रेड्डी ने बताया कि हादसा रविवार सुबह बेहद व्यस्त अमीरपेट मेट्रो स्टेशन में हुआ। रेड्डी ने कहा कि प्लास्टर का नुकीला टुकड़ा नौ मीटर की ऊंचाई से महिला के सिर पर गिरा और दुर्भाग्यवश चोट आने के बाद नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के समय महिला स्टेशन के नीचे खड़ी थी। मृतक एक गृहणी और केपीएचबी निवासी थी। मामले की जांच चल रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH