Uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेन्द्र मोहन उनियाल के निधन पर जताया शोक

देहरादून| मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्बल वर्ग जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेन्द्र मोहन उनियाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

छात्र जीवन के बाद से वीरेंद्र मोहन उनियाल राजनीति में सक्रिय रहे। वर्ष 1987 में पहली बार उन्होंने डालनवाला और रेसकोर्स दो जगहों से वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ा और नगर पालिका देहरादून में निर्वाचित होकर आए।

वर्ष 2002 में उत्तराखंड विधानसभा के लिए हुए प्रथम चुनाव में उन्होंने काग्रेस के टिकट पर डोईवाला सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वर्ष 2007 में फिर उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भी करीबी मुकाबले में वह हार गए थे। वर्ष 2018 में हुए नगर निगम चुनाव मे वीरेंद्र मोहन उनियाल ने अपने बेटे समीर उनियाल को भाजपा ज्वाइन करा दी थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH