RegionalTop News

गोदावरी नदी में नाव पलटी, 61 लोग थे सवार

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गोदावरी नदी में एक नौका के पलट जाने से कई लोगों के डूबने की आशंका है।

आपको बता दें कि गोदावरी में इस समय बाढ़ आई हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपटनम में हुआ है। घटना के समय नाव में 61 लोग सवार थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे में अबतक करीब 10 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल 30 सदस्यीय एनडीआरएफ की दो टीमें मौके के लिए रवाना हुई हैं। एसपी अदनान अंसारी ने बताया कि हादसे के बारे में पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश टूरिज्म डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की तरफ से संचालित यह नाव देवीपाटनम के पास गांधी पोचम्मा मंदिर से एक प्रमुख पर्यटन स्थल पपिकोंडालु के लिए चली थी।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique