मुंबई। बीएमसी ने लोकप्रिय गणेश मंडल ‘लालबाग के राजा’ पर 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बीएमसी ने लालबाग मंडल पर यह जुर्माना सड़कों पर सजावट के लिए किए गए गड्डों को न भरने के लिए लगाया है। मंडल बीते 6 साल से इन गड्डों को नहीं भर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने जुर्माना लगाया। सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी सामने आई है।
नीय कार्यकर्ता महेश वेनगुर्लेकर ने इस मामले पर कई जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि ‘मंडल ने 2018 में ही 953 गड्डे किए थे। हर साल इतनी ही संख्या में गड्डे किए जाते हैं। लेकिन इन्हें कभी-कभी ही भरा जाता है। हालांकि मंडल ने अभी तक इस जुर्माने को नहीं भरा है। बीएमसी ने नियमों के मुताबिक प्रति गड्डे के लिए 2000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं लालबाग मंडल के मुताबिक उन्होंने अबतक सभी बकाया पूरी तरह से भरा है। हालांकि इस दावे को बृहन्मुंबई नगर निगम ने खारिज कर दिया है।
वहीं, लोकल वॉर्ड ऑफिस (एफ साउथ) के एक अधिकारी के ने कहा है कि जुर्माना न भरने पर मंडल पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंडल के सेक्रटरी सुधीर साल्वी ने कहा कि ‘बीएमसी ने हमपर पारलकर मार्ग और केईएम अस्पताल के पास गड्डों को लेकर जुर्माना लगाया है लेकिन हमने इसे चुनौती देते हुए स्थानीय निकाय को पत्र लिखा है। हमने बकाया भर दिया है और मैं बिल दिखाकर अपने इस दावे को साबित भी कर सकता हूं।