NationalTop News

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा, बताई ये वजह

नई दिल्ली। नॉर्थ मुंबई से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उर्मिला को नॉर्थ मुंबई से चुनाव लड़ाया गया था। उन्हें भाजपा के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हराया था। कांग्रेस छोड़ने के पीछे का कारण उर्मिला ने पार्टी हो रही अंदरूनी गुटबाजी को बताया है।

आपको बता दें कि उर्मिला ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामा था। फिल्मी दुनिया में लोकप्रिय होने के बावजूद उन्हें नॉर्थ कांग्रेस से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस फैसले के बाद उर्मिला ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की जगह उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है।

जारी बयान में उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हूं। मैं पहली तब इस्तीफा के बारे में सोचना शुरू कर दिया जब मेरे बार-बार के प्रयास के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया और बाद में तब के मुंबई कांग्रेस के प्रमुख मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखा था। बाद में मेरे पत्र को लीक कर दिया गया जो कि गोपनीय था। यह मेरे साथ विश्वासघात था।

उन्होंने आगे कहा कि कहने की जरूरत नहीं है कि पार्टी में किसी भी व्यक्ति ने मेरे बार-बार के विरोध के बावजूद माफी नहीं मांगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई उत्तर में कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से जिन लोगों का मेरे पत्र जिक्र था, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि उन्हें नए पदों से पुरस्कृत किया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH