City NewsRegional

जो सोच नही सकते वो हो गया, 15 साल की लड़की ने अपने पिता का क़त्ल कर शरीर जला दिया

नई दिल्ली। कई बार हम जो सपनों में भी नहीं सोच सकते हैं जिसके बारे में हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, वैसी ही घटना हमको सुनने को मिलती है। ऐसी घटना जिसको सुनने मात्र से आप पढ़ने वालों के और रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक पिता जिसका नाम जयकुमार जैन है जो मूलतः राजस्थान के हैं। जयकुमार जैन का कत्ल हो जाता है। जब मालूम पड़ता है कत्ल किसने किया तो सुनने मात्र से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क़त्ल किसी और ने नहीं किया उनकी खुद की बेटी ने किया।

बेटी का नाम इसलिए नहीं लिख सकते हैं क्योंकि वह माइनर है उसकी उम्र मात्र 15 साल है। वह अपने एक दोस्त जिसका नाम प्रवीण है, उसके साथ मोबाइल पर बात करती रहती थी। व्हाट्सएप करती रहती थी एवं अन्य गतिविधियों में लिप्त थी। जब उसके पापा को यह नागवार हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी को डांटा और प्रवीण से नहीं मिलने की हिदायत दी। इस बात से गुस्से में आई 15 साल की मासूम सी लगने वाली लड़की ने अपने पिताजी को दूध के अंदर सबसे पहले नींद की गोलियां मिला दी। घटना के समय उसकी मम्मी और भाई एक सगाई में पांडिचेरी गई हुए थे।

लड़की के पापा बेहोश हो गए। उसके बाद उसने अपने दोस्त मात्र 19 साल के प्रवीण की मदद ली और चाकू से गर्दन की नस काट दी। उसके बाद हाथ की कलाई भी काट दी उसके बाद भी जब देखा पिताजी की सांसे चल रही हैं तो बेडरूम से गद्दा लिया और पिताजी को बाथरूम में ले जाकर उस गद्दे पर रखकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह सोचकर की जब पूरा जल जाएंगे उसकी राख को मैं फ्लैश कर दूंगी। लेकिन धुआं उठा और पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो शोर मचा दिया।

लड़की भागी भागी आई और यह नाटक किया कि पापा ने गेट बंद कर लिया है लेकिन जैसा कि हम को पता है पुलिस की सूझबूझ से कोई नहीं बच पाया है पुलिस ने लड़की को पकड़ लिया। उस बच्ची ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एक 15 साल की बच्ची ने अपने 41 साल के पिताजी को जान से मार दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH