Top NewsUttar Pradesh

योगी कैबिनेट का विस्तार, 23 मंत्रियों ने की शपथ, पांच का बढ़ा कद

लखनऊ। बुधवार को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के पहला विस्तार हुआ जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें योगी सरकार के पांच मंत्रियों का कद बढ़ा है। डॉ महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी को प्रमोशन मिला है। इन सभी को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट विस्तार में 11 नए राज्यमंत्री बने हैं। राज्यमंत्री बनने वालों में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डा गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।

ये कैबिनेट मंत्री बने

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे छह मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है। इसमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास मंत्री डा महेंद्र सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर के अलावा दो नए चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री, श्रीमती कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शपथ दिलाई जाएगी।

ये 18 नए चेहरे हुए शामिल

दो कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी में कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल और राज्यमंत्रियों में नए चेहरे के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डा। गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH