NationalTop News

भारत में किसके हाथ में होता है परमाणु हमले का बटन?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान की बौखलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ लगभग सारे द्विपक्षीय संबंध तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पहले परमाणु हमला करने वाले बयान पर तो पाकिस्तान को सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इस बात को लेकर वो दुनियाभर में रोता फिर रहा है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि भारत में परमाणु हमला करने का निर्णय कौन ले सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि ये निर्णय कौन लेता है।

परमाणु मामलों के विशेषज्ञों के अनुसार, प्रधानमंत्री की टेबल पर ऐसा कोई बटन परमाणु बटन नही होता है जिसे दबाकर किसी भी देश पर परमाणु हमला किया जा सके लेकिन प्रधानमन्त्री के पास एक स्मार्ट कोड जरूर होता है जिसके बिना परमाणु बम को छोड़ा नही जा सकता है। यहाँ पर यह बताना जरूरी है कि किसी देश पर परमाणु हमले के लिए एक पूरा प्रोसीजर होता है। ऐसा बिलकुल नही है कि प्रधानमन्त्री ने कहा कि किसी देश पर परमाणु हमला कर दो और वैज्ञानिकों ने तुरंत हमला कर दिया।

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि परमाणु बम छोड़ने के लिए प्रधानमन्त्री के पास सिर्फ एक स्मार्ट कोड होता है। परमाणु बम को दागने का असली बटन तो परमाणु कमांड की सबसे निचली कड़ी या टीम के पास होता है जिसे वाकई में यह मिसाइल दागनी होती है। यह भी सच है कि भारत में परमाणु हमला करने के निर्णय सिर्फ प्रधानमंत्री के पास होता है। हालांकि प्रधानमंत्री अकेले निर्णय नही ले सकता है, उसे परिस्थितियों के अनुसार अपनी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चेयरमैन ऑफ़ चीफ स्टाफ कमेटी से राय लेकर ही परमाणु हमला करने का निर्णय ले सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH