InternationalNationalTop News

पाकिस्तानी लेखिका ने दिखाया इमरान को आईना, कहा- भारत से जंग हुई तो हार निश्चित

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान की बौखलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ लगभग सारे द्विपक्षीय संबंध तोड़ दिए और सारे व्यापारिक रिश्ते खत्म कर लिए हैं। पाक इसकी शिकायत चीन, अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, रूस, यूएई सहित ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन लेकर गया लेकिन सभी देशों से उसको मुंह की खानी पड़ी है। इसके बाद इमरान खान ने सीधे सीधे भारत को जंग की धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना पूरी तरह तैयार है। वह भारतीय सेना की किसी भी कार्यवाई का माकूल जवाब देगी। इमरान खान भले ही भारत को जंग की धमकी दे ररहे हों लेकिन लेकिन पाकिस्तान की ही एक लेखिका ने पाकिस्तानी आर्मी की पोल खोलकर रख दी है।

 

पाकिस्तानी स्कॉलर, लेखक और रक्षा मामलों की विशेषज्ञ आयशा सिद्दीका ने पाकिस्तान और उसकी सेना को आईना दिखाते हुए कश्मीर को भूल जाने की हिदायत दी है। रक्षा मामलों की विशेषज्ञ आयशा सिद्दीका ने कहा कि पाकिस्तान और उसकी सेना कश्मीर को लेकर भारत के साथ युद्ध छेड़ने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आर्थिक मंदी और बढ़ती महंगाई ने पाकिस्तानी अवाम पर मुसीबतों का पहाड़ गिरा दिया है। ऐसे में भारत के साथ युद्ध की बात करना पाकिस्तान और उसकी सेना के लिए सही नहीं है।

आयशा ने कहा कि मैंने अपने पाक अधिकृत कश्मीर के एक दोस्त से पूछा कि सेना युद्ध क्यों नहीं कर रही है। इस पर मेरे मित्र ने जवाब दिया कि पाकिस्तानी सेना हार जाएगी। अब, आम जनता भी समझती है कि यह भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने का सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि पाकिस्तान की जनता को अहसास हो रहा है कि युद्ध मुमकिन नहीं है। इसमें दर्द है और घोर दुख है। लेकिन ऐसा नहीं है कि कुछ नहीं हो सकता। पाकिस्तानी सेना इस पर कैसे रिएक्ट करेगी यह देखना होगा।

आयाशा सिद्दीका ने कहा कि बीते 72 सालों से पाकिस्तान का फोकस कश्मीर और भारत पर था। एक दिन वो उठे और पता चला कि कुछ बचा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना में कुछ समूह हैं, जो गहरे दुख और गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि ये समूह सवाल उठाएंगे कि पाकिस्तान ने क्या किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH