Entertainment

क्रिस इवांस और डेविड बैकहम जैसे स्टार्स को पछाड़ ये बॉलीवुड एक्टर बना ‘वर्ल्ड मोस्ट हैंडसम मैन’

मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन क्रिस इवांस और डेविड बेकहम जैसे स्टार्स को पछाड़कर वर्ल्ड मोस्ट हैंडसम मैन बन गए हैं।वैसे यह पहली बार नहीं है कि ऋतिक का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत दिखने वाले पुरुषों में लिया गया है। बॉलीवुड में तो हमेशा से फिटनेस और लुक्स के लिए उन्हें ग्रीक गॉड जैसे टाइटिल मिलते रहे हैं।

वहीँ जब ऋतिक से उनके गुड लुक का राज़ पूछा गया तो उन्होंने मज़ाक में कहा, “ऐसा ब्रोकली की वजह से है।”

ऋतिक ने आगे कहा, “इस टाइटल के लिए मैं शुक्रगुजार हूं, हालांकि यह वास्तव में कोई उपलब्धि नहीं है। मेरे मुताबिक, दुनिया में अगर इंसान को किसी चीज की ख्वाहिश करनी चाहिए या जिसे वैल्यू देना चाहिए वह उनका अपना चरित्र है।”

हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम को दिए गए एक साक्षात्कार में ऋतिक ने कहा, “अच्छा चरित्र आपको और ज्यादा आकर्षक दिखाएगा।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH