NationalTop News

स्वतंत्रता दिवस पर सेना ने दी भारतीयों को खुशखबरी, तीन पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर की गई गोलीबारी में उसके तीन जवान मारे गए और उसने पांच भारतीय सैनिकों को मार गिराया। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के इस दावे का खंडन किया कि उसने पांच भारतीय जवानों को मारा।

भारतीय सेना के एक अधिकारी ने पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (डीजी आईएसपीआर) के दावे को मनगढ़ंत करार दिया। अधिकारी ने हालांकि कहा कि कृष्णा घाटी सेक्टर और नौगाम में संघर्षविराम उल्लंघन हुआ, लेकिन भारत को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

डीजी आईएसपीआर ने एक ट्वीट में कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारत की ओर से गोलीबारी में पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए। इसके साथ ही उसने दावा किया कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में पांच भारतीय सैनिक मारे गए। डीजी आईएसपीआर ने गोलीबारी में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की तस्वीरें भी जारी की। इनकी पहचान नायक तनवीर, लांस नायक तैमूर और सिपाही रमजान के रूप में की गई।

भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह करीब सात बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और यह शाम 5।30 बजे तक जारी रही।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH