InternationalRegional

इस भारतीय परिवार ने किया देश को शर्मसार, बाली के होटल से सामान चुराते रंगे हाथ धरे गए

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के बाली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो देश के लिए किसी शर्मिंदगी से कम नहीं है। यहां के होटल के कर्मचारियों ने बाली घूमने आए एक भारतीय परिवार को होटल का सामान चुराते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस वीडियो में जो कुछ दिखाया जा रहा है वह देश के लिए किसी शर्मिंदगी से कम नहीं है। जिससे लोगों में काफी गुस्सा है। इस वीडियो को ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल का एक कर्मचारी रिजॉर्ट के बाहर भारतीय परिवार के सामान की तलाशी ले रहा है। पहले थोड़ी देर बहस होती है, लेकिन फिर दोनों कर्मचारी उनके सामान की तलाशी लेने लग जाते हैं। उनके बैंग्स से होटल से चुराई चीजें निकलने लगती है जिसमें तौलिए, हेयर ड्रायर, सजावटी सामान के अलावा कई चीजें शामिल हैं।

वीडियो में आवाज आती है, जिसमें एक महिला होटल स्टाफ से कहती है कि हमें जाने दीजिए। हम इन चीजों का भुगतान कर देंगे। हमें फ्लाइट पकड़ने में देरी हो रही है, लेकिन होटल स्टाफ नहीं मानते हैं। वो तलाशी लेते रहते हैं। एक शख्स उनके हाथ जोड़ता है, लेकिन स्टाफ नहीं मानते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH