NationalTop News

भारत अपने चंद्र मिशन के लिए एक बार फिर तैयार, इसरो ने तय की लांच की संभावित तारीख

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-2 मिशन एक बार फिर तैयार है प्रक्षेपण के लिए। भारतीय एजेंसी ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी मार्क-3) में आई तकनीकी खराबियों को ठीक कर लिया है। चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे उड़ान भरेगा। दरअसल चन्द्रयान-2 सोमवार 15 जुलाई को उड़ान भरने वाला था मगर तकनीकी खराबी के चलते इसका लॉन्च रोक दिया गया था।

15 जुलाई को प्रक्षेपण टल जाने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों ने लांच की संभावित तारीख 20 से 23 जुलाई के बीच बताई थी। एक अधिकारी ने बताया कि रॉकेट लांच की तारीफ पर विचार किया जा रहा है मगर अब आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को दोपहर 2:43 पर अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। इसरो के अधिकारियों ने पहले बताया था कि तकनीकी गड़बड़ियों को ठीक कर लिया गया है।

आपको बता दें कि राकेट को दूसरे चन्द्रमा मिशन चंद्रयान-2 को लेकर 15 जुलाई तड़के 2:51 पर उड़ान भरनी थी मगर उड़ान से एक घंटे पहले रॉकेट में हुई तकनीकी खराबी का पता लगने पर ये मिशन निरस्त कर दिया गया। इसरो ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इसरो को प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को रोक लिया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH