City NewsRegional

अशरफ ने ख़ुशी को अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर मन भर जाने पर पत्थर से कुचलकर की हत्या

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक युवक ने शक के चलते अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। युवक को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड के किसी अन्य शख्स से संबंध हैं जिसके बाद गुस्से में आकर उसने ये कदम उठा लिया। पीड़िता की पहचान नागपुर निवासी खुशी परिहार और आरोपी की पहचान अशरफ शेख के रूप में हुई है। खुशी स्थानीय फैशन शो में भाग लिया करती थी और बड़ी मॉडल बनना चाहती थी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार की सुबह पंधुरना-नागपुर हाइवे पर एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला, जिसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता की पहचान की। पुलिस ने खुशी के ब्वॉयफ्रेंड शेख को गिरफ्तार कर लिया है। शेख ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। शेख ने बताया उसने परिहार को इसलिए मारा क्योंकि उसे शक था कि खुशी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध में हैं।

पुलिस ने बताया कि शेख 12 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड खुशी के साथ घूमना गया था वह उसे पंधुरना-नागपुर हाइवे के पास सावली फाटा पर लेकर गया वहां उसने उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी। नागपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे के मामले की जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH