City NewsRegional

अहमदाबाद में एडवेंचर राइड बन गई मौत का झूला, तीन की मौत, देखें दर्दनाक वीडियो

अहमदाबाद। अगर आप मेलों में झूला झूलने के शौक़ीन हैं तो ये खबर पढ़ने के बाद आप झूला झूलने से पहले सौ बार सोचेंगे। दरअसल अहमदाबाद की कांकरिया झील के किनारे बने मनोरंजन पार्क में रविवार की शाम एक झूले के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि कांकरिया एडवेंचर पार्क में लगे ‘डिस्कवरी’ नामक झूले पर लगभग 40 लोग सवार थे। चलने के कुछ ही मिनट बाद झूला गिर गया। यह पार्क शहर के मणिनगर इलाके में है।

हादसे में तीन लोगों की उसी जगह मौत हो गई, जबकि अन्य 31 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के ही अहमदाबाद नगर निगम के एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायलों में से कम से कम 15 लोगों की हालत गंभीर है।

हादसे की जानकारी मिलते ही निगम पार्षद विजय नेहरा और अहमदाबाद (जोन 6) के पुलिस उपायुक्त बिपिन अहीरे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH