City NewsRegional

महिला स्क्रिप्ट राइटर को कॉल कर मास्टरबेट करने लगा शख्स, इतने से भी मन नहीं भरा तो..

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक शर्मनाक मामला आमने आया है। एक एक शख्स ने महिला स्क्रिप्ट राइटर को स्काइप पर वीडियो कॉल किया और उसके सामने हस्थमैथुन करने लगा। इस घटना को लेकर स्क्रिप्ट राइटर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता माया नगरी में एक वेब शो की स्क्रिप्ट राइटर है।

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने बताया है कि वीडियो कॉल में कॉलर का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। इस कॉल और कॉलर के बारे में जबतक कुछ समझ पातीं, आरोपी ने मास्टरबेट करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके स्काइप नंबर पर अनजान व्यक्ति ने वीडियो कॉल किया था और कॉल करने के साथ ही अश्लील हरकते करने लगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने ट्वीट के जरिए मुंबई पुलिस को पूरी जानकारी दी और ऑनलाइन ही केस दर्ज करा दिया। महिला ने बताया कि शाम में स्काइप पर कॉल आया। कॉलर का चेहरा नहीं दिख रहा था। कॉलर ने तुरंत ही मास्टरबेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने स्क्रीनशॉट लिया और कॉल डिसकनेक्ट कर दी। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH